Ranbir kapoor Biography in Hindi
रणबीर कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहतरीन कलाकार हैं, जिन्होंने बहुत कम समय मे एक स्टार्डम हासिल किया हुआ है। रणबीर बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय के रूप में जाने जाते है। फीमेल इनके लुक्स की दीवानी है।
इस समय रणबीर बॉलीवुड के सबसे एक्सपेंसिव एक्टरों में गिने जाते हैं। Ranbir kapoor की एक्टिंग का क्या कहना, उन्हें बेस्ट एक्टिंग के लिए फिल्म फेयर अवार्ड, आइफा अवॉर्ड, स्क्रीन अवार्ड इत्यादि मिले हैं.
खैर इस लेख में आप रणबीर कपूर की जीवनी, गर्लफ्रेंड, पत्नी, अपकमिंग फिल्में और संपत्ति के बारे में जानेंगे.
उम्र और प्रारंभिक जीवन | Ranbir kapoor Age and Earlier Life
Ranbir kapoor का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। रणबीर कपूर बॉलीवुड के कपूर खानदान से ताल्लुक रखते है।
इनके पिता ऋषि कपूर थे। इनकी माँ का नाम नीतू है। इनकी माँ भी अपने समय की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में एक थी। रणबीर कपूर की एक बड़ी बहन भी है, जिनका नाम रिद्धिमा है।
रणबीर कपूर की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश नामक स्कूल से प्राप्त की है। जिसके बाद इन्होंने मुंबई में स्थित एच.आर.कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की।
इसके बाद Ranbir kapoor ने न्यूयॉर्क के विजुअल आर्ट्स स्कूल में एडमिशन ले लिया था और वहां से ही फिल्म मेकिंग की शिक्षा पूरी की और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स भी किया।
रणबीर कपूर ने एक्टिंग की दुनिया मे कदम रखने से पहले बतौर सहायक निर्देशक के तौर पर काम करना प्रारंभ किया था और इन्होंने 2005 में आई फ़िल्म ब्लैक में संजय लीला भंसाली के साथ काम किया था।
बतौर अभिनेता साल 2007 में आई फ़िल्म सांवरिया से की थी। हालांकि ये फ़िल्म कुछ खास नही कर पाई। लेकिन लोगों ने इनकी एक्टिंग की खूब सराहना की। इसके बाद इन्होंने एक के बाद एक कई फ़िल्म में काम किया और स्टारडम हासिल किया।
रणबीर कपूर की कुछ प्रसिद्ध फिल्में सवारियां, बचना ए हसीनो, वेक अप सिड, अबज प्रेम की गज़ब कहनी, राजनीति, अंजाना अंजानी, रॉकस्टार, बर्फी, ये जवानी है दीवानी, बेशर्म, बॉम्बे वेलवेट, ऐ दिल है मुश्किल, जग्गा जासूस और संजू।
Ranbir kapoor Bio/wiki hindi
- पूरा नाम- रणबीर राज कपूर
- उपनाम- चॉकलेटी बॉय, डब्लू और बबलू
- पेशा- एक्टर, डांसर, प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन
- जन्म तिथि- 28 सितंबर 1983
- उम्र (2021 के अनुसार)- 39 वर्ष
- जन्म स्थल- मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
- नागरिकता- भारतीय
- पहली फिल्म- सांवरिया (2007)
- पहली प्रोडक्शन फिल्म- जग्गा जासूस (2017)
- धर्म/ जाति- हिंदू
- खाने के शौकीन- नॉन वेजिटेरियन
- वर्तमान घर का पता- मुंबई वेस्ट बांद्रा पाली हिल में 56 कृष्णा राज, मुंबई- 400050
- पसंदीदा काम- फुटबॉल खेलना, घूमना और फिल्में देखना